दिल्ली-एनसीआर

Dadri: किसान संगठन में महिलाओं की हिस्सेदारी को लेकर दादरी में दिखा समर्थन

Admindelhi1
19 April 2025 4:24 PM IST
Dadri: किसान संगठन में महिलाओं की हिस्सेदारी को लेकर दादरी में दिखा समर्थन
x
"अध्यक्षता महेंद्र सिंह एवं संचालन जिला अध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने किया"

एनसीआर दादरी: किसान एकता महासंघ की बैठक दादरी क्षेत्र के बील अकबरपुर गांव में वीर दत्त प्रमुख के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के निर्देश पर आयोजित की गई। अध्यक्षता महेंद्र सिंह एवं संचालन जिला अध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने किया। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सावित्री देवी ने बताया बैठक में युवाओं को रोजगार, शिक्षा चिकित्सा एवं किसानों की समस्याओं तथा संगठन में महिलाओं को जोड़ने के काम को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में संगठन का विस्तार किया गया, जिसमें प्रीति रानी नई बस्ती को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा गौतम बुद्ध नगर, सुनीता को तहसील अध्यक्ष एवं सोनिका देवी बील अकबरपुर को तहसील सचिव, सीमा शर्मा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इनके अलावा दर्जनों महिलाओं को संगठन में सदस्यता दिलाई गई।

इस मौके पर रमेश कसाना, पप्पू प्रधान, रवि नागर, अमित नागर, विदेश नागर ,गजराज कसाना, रविंद्र नागर, मांगे राम प्रधान, नीरज कसाना राज खटाना,सावित्री देवी,अंजू देवी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Next Story