दिल्ली-एनसीआर

दादरी पुलिस ने प्रेमिका को प्रेमी की हत्या करवाने के आरोप में किया गिरफ्तार, कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

Admin Delhi 1
4 Jun 2022 12:19 PM IST
दादरी पुलिस ने प्रेमिका को प्रेमी की हत्या करवाने के आरोप में किया गिरफ्तार, कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल
x

दिल्ली एनसीआर क्राइम न्यूज़: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में थाना दादरी पुलिस ने प्रेमी को जहर देने के बाद अपने भाइयों से पीट-पीटकर हत्या करवाने वाली प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को मिहिर भोज इन्टर कालेज के पास आरोपी प्रेमिका को पकड़ा है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

ग्रेटर नोएडा एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के अनंगपुर गांव का रहने वाला गौरव, दनकौर थाना क्षेत्र के चीती गांव की रहने वाली एक युवती से प्यार करता था। बीती 23 मई को उसकी प्रेमिका ने फोन करके गौरव को मिलने के लिए दादरी बुलाया। आरोप है कि दोनों के बीच यहां झगड़ा हुआ, फिर युवती ने जबरन उसे जहर खिला दिया। युवक बेहोश होने लगा तो प्रेमिका ने अपने भाइयों को बुलवा लिया। भाइयों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गौरव की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में जांच कर रही पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी प्रेमिका रिंकी निवासी ग्राम चीती थाना दनकौर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य नामजद आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Next Story