दिल्ली-एनसीआर

दादरी पुलिस ने दीपक और शहजाद को 210 किलो गांजा के साथ किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
16 Sep 2022 2:04 PM GMT
दादरी पुलिस ने दीपक और शहजाद को 210 किलो गांजा के साथ किया गिरफ़्तार
x

एनसीआर नोएडा न्यूज़: थाना दादरी पुलिस ने 2 अभियुक्त दीपक और शहजाद को गिरफ्तार किया है। शहजाद के कबाडी के गोदाम से 210 किलोग्राम गांजा व 2 वाहन बरामद हुए है। अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया की वो दोनो नीरज उर्फ कालू व बंटी के साथ मिलकर बाहर से अवैध गांजा लेकर आते हैं। जिसे शहजाद के गोदाम में लाकर रखते हैं। फिर अपनी स्विफ्ट गाड़ी से जगह - जगह पर बेचते हैं। उससे प्राप्त धन को बराबर हिस्सों में बांट कर अवैध लाभ प्राप्त करते हैं। बरामदगी के आधार पर 466/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। वाछिंत अभियुक्त नीरज उर्फ कालू व बंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग से टीम गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

गंजा तस्करों को पकड़ने के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने यह एडवाइजरी जारी की है की यदि आपके क्षेत्र में आसपास कोई भी व्यक्ति मादक पदार्थ (जैसे ड्रग्स, गांजा, शराब) अवैध रूप से बेच रहा है या तस्करी कर रहा है तो आप उसकी जानकारी गौतमबुद्धनगर पुलिस के फोन नंबर- 8851065641 पर व्हाट्सएप/कॉल के माध्यम से हमारे साथ साझा करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। किसी भी प्रकार से आपकी पहचान को उजागर नहीं किया जायेगा।

Next Story