दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली विश्वविद्यालय में साइबर सतर्कता अभियान की शुरुआत

Admindelhi1
2 Nov 2026 2:42 PM IST
दिल्ली विश्वविद्यालय में साइबर सतर्कता अभियान की शुरुआत
x
साइबर अपराधों से बचाव का संदेश लेकर डीयू में हुआ आयोजन

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर’ (डीयूसीसी) और ‘फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी’ के माध्यम से विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय समुदाय के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं जिम्मेदार डिजिटल तौर-तरीकों को बढ़ावा देने के लिए ‘साइबर सतर्कता 1.0 साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया।

साइबर सुरक्षा प्रोजेक्ट प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को उनके नवाचार, ज्ञान और भागीदारी के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

डीयूसीसी के निदेशक प्रो. संजीव सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ‘साइबर सूचक’ पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 1.65 करोड़ साइबर अपराध जागरूकता ईमेल भेजे गए। इसका उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, पहचान की चोरी और उभरते साइबर खतरों के बारे में जागरूकता फैलाना था। इस कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञों के सत्र, इंटरैक्टिव चर्चाएं, साइबर सुरक्षा प्रोजेक्ट प्रदर्शनी और एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम के समापन समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. गजेंद्र सिंह, फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी के डीन एवं डीयूसीसी के निदेशक प्रो. संजीव सिंह, संयुक्त रजिस्ट्रार डॉ. प्रदीप कुमार, संयुक्त रजिस्ट्रार डॉ. रोहन राय, गृह मंत्रालय के 'इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर' के डिप्टी कमांडेंट ललित वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के एसीपी मनोज कुमार और सीईआरटी-ईन के उप निदेशक कपिल वानखेड़े सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

उपस्थित अतिथियों ने साइबर जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए डिजिटल सुरक्षा तथा ‘साइबर स्वच्छता’ के महत्व पर जोर दिया।

Next Story