- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- साइबर सिक्योरिटी: ऐसे...
साइबर सिक्योरिटी: ऐसे ऐप या लिंक से दूर रहे जो देखने में सहीं न लगे

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के नॉन कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड केंद्र और दिल्ली पुलिस के तत्वाधान में एक दिवसीय जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रिंसिपल प्रो.हेमचंद जैन ने साइबर क्राइम से छात्राओं को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अथिति दिल्ली पुलिस की क्राइम सेल से रिचा शर्मा और विनोद वालिया रहे। इन्होंने छात्राओं को साइबर सेफ्टी के बारे में विस्तार से बताया। महिलाओं के लिए बने हिम्मत और तत्पर ऐप के बारे में बताया और उसे प्रयोग करने के लिए कहा। 1930 पर कॉल करके अपनी एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही आम व्यक्ति जो साइबर क्राइम के शिकार हो जाते हैं,उनके उदाहरण देकर छात्राओं को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
साइबर क्राइम का शिकार हमारा पूरा समाज हो रहा है इसकी चिन्ता और निवारण पर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने चर्चा की। साथ ही छात्राओं को सामाजिक भूमिका का वहन करने, समाज में जागरूक रहने और विभिन्न प्रकार के ऐप या लिंक जो आपको देखने में सही न लगे ऐसे ऐप से दूर रहने के लिए जागरूक किया। छात्राओं ने पुलिस के साथ उनके अनुभव और साइबर सेफ्टी से जुड़े अनेक प्रश्नों को पूछा जिसका उत्तर अधिकारियों द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक प्रभारी डॉ सुनील ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके साथ ही एनसीवेब के शिक्षकों और छात्राओं ने सहभागिता की।





