दिल्ली-एनसीआर

पूर्णिया में Cyber ठग गिरोह का भंडाफोड़, 81 मोबाइल बरामद

jantaserishta.com
17 Sept 2025 9:55 PM IST
पूर्णिया में Cyber ठग गिरोह का भंडाफोड़, 81 मोबाइल बरामद
x
BIHAR बिहार: पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो मोबाइल की चोरी कर उससे यूपीआई के जरिए एक फेक अकाउंट बनाकर उसमें पैसा ट्रांसफर कर लेते थे और फिर मोबाइल को बेच देते थे। पकड़े गए लोग हाल ही में पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुई जनसभा में 23 लोगों के फोन उड़ा चुके थे। ‎पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सहायक खजांची थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि सात व्यक्ति चोरी के मोबाइल के साथ पश्चिम बंगाल जाने की तैयारी में पूर्णिया बस स्टैंड में बैठे हैं। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए सहायक खजांची थानाध्यक्ष के द्वारा एक गश्ती दल को पूर्णिया बस स्टैंड भेजा गया। गश्ती दल के बस स्टैंड पहुंचने पर पुलिस की गाड़ी को देखकर बस स्टैंड पर बैठे सभी सात व्यक्ति घबरा गए। ‎
पुलिस ने शक के आधार पर सभी सातों व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो उनके पास से चोरी के 81 मोबाइल सहित कुल 84 मोबाइल बरामद किए गए। पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बताया कि बरामद सभी मोबाइल को जब्त करते हुए पकड़े गए सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। ‎उन्होंने बताया कि इनके पास से आठ सिम कार्ड और चार आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों में छह झारखंड के और एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से ये लोग पूर्णिया को अपना ठिकाना बनाए हुए थे। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई सभा में इन लोगों ने 23 मोबाइल चुराए थे और लॉक तोड़कर उससे पैसे का ट्रांसफर किया गया है। इन सभी मोबाइल फोन के मालिकों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है कि ये कहां चोरी के मोबाइल फोन बेचते थे। ‎
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story