दिल्ली-एनसीआर

Cyber सेल ने खोला राज, पुलिस ने दिल्ली से हजारों किलोमीटर दूर छापेमारी की, दो आरोपी गिरफ्तार

Ashish verma
27 May 2025 8:46 PM IST
Cyber सेल ने खोला राज, पुलिस ने दिल्ली से हजारों किलोमीटर दूर छापेमारी की, दो आरोपी गिरफ्तार
x
पुलिस ने दिल्ली से हजारों किलोमीटर दूर छापेमारी

New Delhi.नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल टीम ने झारखंड के मजदूरों के बैंक खाते खोलकर उनका इस्तेमाल ठगी की रकम को छिपाने और निकालने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को लद्दाख के सरचू से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार जालसाजों की पहचान झारखंड के इमरान अंसारी और मंसूर अंसारी के रूप में हुई है।

क्राइम ब्रांच की डिप्टी कमिश्नर अपूर्व गुप्ता के मुताबिक, पिछले साल 2 सितंबर को एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, जिसके खाते से 69,953 रुपये की ठगी की गई थी। जांच में पता चला कि यह पैसा कई मजदूरों के खातों में ट्रांसफर किया गया था, जिनके खाते झारखंड के गोड्डा और दुमका जिले में थे।


Next Story