दिल्ली-एनसीआर

कस्टम ने भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा दुबई ले जाते हुए पकड़ा

Admin Delhi 1
4 Aug 2022 11:09 AM IST
कस्टम ने भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा दुबई ले जाते हुए पकड़ा
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: दिल्ली के आईजीआई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात एयर कस्टम की टीम ने एक यात्री को भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा छुपाकर दुबई ले जाते हुए पकड़ा है। आरोपी यात्री के कब्जे से बरामद विदेशी मुद्री की कीमत करीब 58 लाख रुपये आंकी गयी है। जब्त मुद्रा को कस्टम ने जब्त कर, विदेशी मुद्रा की तस्करी के आरोप में हवाई यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। ज्वाइंट कमिश्नर कस्टम, प्रवीण कुमार बाली ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया की आरोपी फ्लाइट संख्या आईएक्स-141 से दिल्ली से दुबई जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचा था। इस दौरान उसके संदिग्ध व्यवहार को देख उसकी जांच की गई। आरोपी यात्री के व्यक्तिगत जांच में कुछ भी नहीं मिला। पर

जब उसके लगेज की तलाशी ली गई तो उसमें बने नकली तली के नीचे छुपा कर रखे गए 2,62,500 सऊदी रियाल और 5 हजार अमेरिकी डॉलर बरामद हुई। जिसे वो तस्करी कर दुबई ले जाने की कोशिश कर रहा था। बरामद विदेशी मुद्रा की कीमत भारतीय रुपयों में 58 लाख 16 हजार रुपये से ज्यादा आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी यात्री विदेशी करेंसी के उसके पास होने से संबंधित कोई वैलिड डॉक्युमेंट्स भी नहीं दे पाया। जिस पर कार्रवाई करते हुए कस्टम की टीम ने कस्टम्स एक्ट 1962 के सेक्शन 110 के तहत बरामद विदेशी मुद्रा को जब्त कर सेक्शन 104 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story