दिल्ली-एनसीआर

अपराध शाखा ने रोहतक से टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के बदमाश को दबोचा

Admin Delhi 1
23 Dec 2022 12:06 PM IST
अपराध शाखा ने रोहतक से टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के बदमाश को दबोचा
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के बदमाश विशाल उर्फ घैसल को गांव बखेता रोहतक स्थित घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। विशाल के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की चल रही थी।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर पंकज ठकरान की टीम फरार बदमाशों की तलाश कर रही थी। सूचना के बाद रोहतक में घेराबंदी कर आरोपी विशाल (23) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रोहतक में मजदूर ठेकेदार का काम कर रहा था।

हिम्मत उर्फ चिकू व विशाल अन्य साथियों के साथ 19 दिसंबर, 2020 को राजेश बवानिया गिरोह के सदस्य पूर्ठ खुर्द निवासी बोंगा की हत्या करने जा रहा था। बोंगा पर जानलेवा हमला कर पाते उससे पहले ही पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद विशाल फरार हो गया था।

Next Story