दिल्ली-एनसीआर

एनसीआर नॉएडा में पुलिस ने मुठभेड़ में गौ-तस्कर को को किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
6 Aug 2022 11:51 AM IST
एनसीआर नॉएडा में पुलिस ने मुठभेड़ में गौ-तस्कर को को किया गिरफ़्तार
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: शनिवार की सुबह नोएडा पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने लुटेरे के पास से तमंचा कारतूस और बाइक को बरामद किए है। यह घटना सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने चला रखा था चेकिंग अभियान: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह पुलिस ने डी-पार्क के पास चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी दौरान बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख बाइक सवार लुटेरा भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तभी बदमाश ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया है। जिसका नाम सद्दाम है।

गौ तस्करी का है आरोप: एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्रुवेदी ने बताया कि यह बदमाश मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला है। जो फिलहाल दिल्ली में रहकर नोएडा में वारदातों को अंजाम देता था। सद्दाम के खिलाफ अलग-अलग थानों में 1 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर गौ-तस्करी के भी करता था। लुटेरे ने किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया है, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

Next Story