- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली में कोरोना...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली में कोरोना महामारी का फिर से बढ़ता प्रकोप, मौतों की संख्या पहुंची 17
Saba Naaz
22 Jun 2025 6:22 PM IST

x
Delhi दिल्ली : देशभर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में कोविड से एक और मरीज की मौत हो गई है। एक जनवरी से लेकर अब तक 17 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।
हालांकि, जान गंवाने वालों में ज्यादातर मरीज किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। राजधानी में शनिवार को कोरना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। वहीं, 24 घंटे में 154 मरीज स्वस्थ हो गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कोविड डैश बोर्ड के अनुसार, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 557 रह गई है। एक जनवरी से लेकर अब तक कोरोना के 2835 मामले सामने आए हैं।
बता दें कि देश में इस बार बढ़ते संक्रमण के लिए ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएट्स (NB.1.8.1 और XFG) को जिम्मेदार माना जा रहा है। वैसे तो ये वैरिएंट्स हल्की प्रकृति वाले माने जाते रहे हैं, पर जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है, पहले से कई प्रकार की बीमारियों का शिकार रहे हैं या फिर 65 साल से अधिक उम्र के हैं, उनमें संक्रमण के कारण गंभीर रोग विकसित होने का खतरा हो सकता है।
Tagsदिल्लीकोरोनामहामारीमौतोंDelhiCoronaepidemicdeathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





