दिल्ली-एनसीआर

वेस्ट टू वंडर पार्क का अगले साल शुरू होगा का निर्माण, रिक्वेस्ट फोर प्रपोजल जारी

Admin Delhi 1
15 Oct 2022 8:48 AM GMT
वेस्ट टू वंडर पार्क का अगले साल शुरू होगा का निर्माण, रिक्वेस्ट फोर प्रपोजल जारी
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: सेक्टर-94 में वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने की तैयारी नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। इसके लिए शुक्रवार को रिक्वेस्ट फोर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दी है। कंपनियों से 9 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आरएफपी प्रक्रिया में अगर कंपनियां आ जाती हैं तो जनवरी 2023 से मौके पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

करीब 25 एकड़ में बनाया जाएगा पार्क: यह चिड़ियाघर की थीम पर बनाया जाएगा। यह पार्क करीब 25 एकड़ में बनाया जाएगा। इसमें कबाड़ से कलाकृति बनाई जाएंगी। इसमें डायनासोर, गैंडा, मगरमच्छ, चिड़िया आदि की कलाकृति बनाई जाएंगी। इन अलावा बनारस के घाट, अयोध्या के घाट समेत अन्य चीजों को यहां आकृतियों के जरिए दर्शाया जाएगा। करीब 500 टन कबाड़ से अलग-अलग स्कल्पचर तैयार किए जाएंगे। खास बात यह भी है कि यह पार्क पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। मतलब, अथॉरिटी का कोई खर्च निर्माण में नहीं आएगा।

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर बनेगा पार्क: नोएडा अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली के कालिंदी कुंज के पास यह पार्क बनने जा रहा है। यह पार्क नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर बनेगा। यहां आसानी मेट्रो के जरिए भी पहुंचा जा सकेगा। सामने ही ओखला पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन है। पार्क को तैयारी करने वाली कंपनी ही संचालन और मेंटीनेंस का काम देखेगी। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण को कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।

करीब 15 करोड़ रुपए खर्च: अधिकारियों के मुताबिक, इस पार्क को मास्टर प्लान-2031 में रिकियेशनल ग्रीन के तहत बनवाया जाएगा। पार्क में करीब 500 टन लोहे व अन्य कबाड़ का प्रयोग किया जाएगा। इस लोहे को प्लांट में री-साइकिल किया जाएगा। इसके बाद लोहे से पार्क में स्कल्पचर बनाए जाएंगे। इसके अलावा प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग भी किया जाएगा। इस पार्क को बनाने में करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। जो भी संस्था पार्क का निर्माण करेगी उसे ही 20 साल तक इसकी मेंटेनेंस और देखभाल करनी होगी।

Next Story