- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दुनियाभर में भारत को...
दिल्ली-एनसीआर
दुनियाभर में भारत को शर्मिंदा करना चाहती है कांग्रेस: Piyush Goyal
SHIDDHANT
20 Feb 2026 9:51 PM IST

x
Delhi दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस भारत के विकास को रोकने का काम कर रही है। आज इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में जो भद्दा दृश्य देखने को मिला, ये दर्शाता है कि कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। राहुल गांधी की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जो हरकत की है, वह घोर निंदनीय है।
केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि समिट में आज जो कुछ हुआ वो कांग्रेस की हार और निराशा का प्रतीक है। उनसे यह बर्दाशत नहीं हो रहा है कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की कमान संभाले का मौका दिया। उनसे यह देखा नहीं जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति और विकास कर रहा है। साथ ही साथ लगातार अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है। वो विश्व के सामने भारत को शर्मिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
गोयल ने कहा कि कांग्रेस भारत के विकास को रोकने में लगी हुई है। कांग्रेस झूठ के आधार पर बेबुनियाद बातों से सरकार के साथ-साथ 140 करोड़ देशवासियों की आलोचना कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को लग रहा है कि अगर इसी तरह से चलता रहा तो अगली बार वह विपक्ष के नेता बनने लायक भी नहीं रहेंगे। यह कांग्रेस का एंटी-इंडिया प्रदर्शन है, जो दर्शाता है कि कांग्रेस अब भारत विरोधी ताकत के रूप में अपने आप को पेश कर रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी, क्योंकि जनता सब जानती है।
Tagsपीयूष गोयलकांग्रेसराहुल गांधीइंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026विरोध प्रदर्शनभारत का विकासघोर निंदनीयदेशविरोधीअंतरराष्ट्रीय मंचप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





