दिल्ली-एनसीआर

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पवन खेड़ा के बयान के लिए देश से माफी मांगे- रामवीर सिंह बिधूड़ी

Rani Sahu
21 Feb 2023 3:24 PM GMT
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पवन खेड़ा के बयान के लिए देश से माफी मांगे- रामवीर सिंह बिधूड़ी
x
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिताजी को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में बीजेपी ने आज कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया और पवन खेड़ा के कांग्रेस से बर्खास्तगी की मांग की।
वीरेन्द्र सचदेवा के साथ नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद रमेश बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता आदि ने विरोध प्रदर्शन को संबोधित किया। विरोध प्रदर्शन का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने किया। प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी के सभी विधायक प्रदेश पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिताजी के बारे में इस तरह का बयान बिल्कुल अक्षम्य है। और भाजपा इसके लिए चुप नहीं रहने वाली है। यह कांग्रेस पार्टी वही है जिसके मुखिया राहुल गांधी भारत द्वारा पाकिस्तान के ऊपर एयरस्ट्राइक किए जाने का विरोध करते हैं। आज कांग्रेस कुछ ही राज्यों में सिमट चुकी है। लेकिन अगर इनकी यही आदत रही तो 2024 के लोकसभा चुनाव में वह आलोप हो जायेंगे। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी तुरन्त पवन खेड़ा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अभ्रद और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने के लिए देश से माफी मांगे।
रमेश बिधूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रसिद्धी को धूमिल करने के लिए कांग्रेस नेता का अभद्र भाषाओं का प्रयोग सोची समझी साजिश है। क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ख्याती से कांग्रेस घबरा चुकी है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए चीन की एम्बेसी से 1 करोड़ 35 लाख रुपये डोनेशन लिया जाता है, जिसका जवाब देश की जनता जानना चाहती है। जो तहजीब कांग्रेसियों ने शुरू की है उसका अनुसरण आम आदमी पार्टी जरुर कर सकती है। लेकिन भाजपा एक आदर्शवादी पार्टी है और वह राजनीति के लिए कभी भी व्यक्तिगत टिपण्णी नहीं करती है।
--आईएएनएस
Next Story