- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- कंगना के ‘टपोरी’ बयान...
दिल्ली-एनसीआर
कंगना के ‘टपोरी’ बयान पर कांग्रेस का पलटवार, सुप्रिया श्रीनेत ने साधा निशाना
SHIDDHANT
18 March 2026 9:36 PM IST

x
Delhi दिल्ली। राहुल गांधी को लेकर कंगना रनौत के ‘टपोरी’ वाले बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “भाजपा के अंदर एक अजीब होड़ चल रही है कि कौन अपनी बात कहने में सबसे नीचे गिर सकता है, कौन सबसे घटिया टिप्पणी कर सकता है और कौन सबसे बेतुका बयान दे सकता है।”
उन्होंने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पहले से ही विवादित बयान देती रही हैं और अब इस तरह की टिप्पणियों से और अधिक सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रही हैं।
श्रीनेत ने कहा, “कंगना हमेशा से अजीब कमेंट करती रही हैं। अब जब वे इस रेस में शामिल हो गई हैं, तो वे पहले से भी ज्यादा बकवास कर रही हैं।”
उन्होंने आगे कंगना की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह के बयान वे दे रही हैं, उसे देखते हुए उन्हें विशेषज्ञ की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे कंगना के अतीत को खंगालना नहीं चाहतीं।
गौरतलब है कि हाल ही में कंगना रनौत ने राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
Tagsराहुल गांधीकंगना रनौतसुप्रिया श्रीनेतकांग्रेसभाजपाबयानबाजीराजनीतिक विवादजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





