दिल्ली-एनसीआर

महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस कभी भी गंभीर नहीं रही, विपक्ष बिल को पचा नहीं पा रहा है : अमित शाह

Rani Sahu
19 Sept 2023 8:56 PM IST
महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस कभी भी गंभीर नहीं रही, विपक्ष बिल को पचा नहीं पा रहा है : अमित शाह
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस प्रतीकात्मकता को छोड़कर, कभी भी महिला आरक्षण को लेकर गंभीर नहीं रही।
अमित शाह ने निशाना साधते हुए आगे कहा कि चाहे कांग्रेस श्रेय लेने के लिए कितने ही स्टंट क्यों न कर ले, लेकिन उनका दोहरा चरित्र कभी छुपेगा नहीं।
अमित शाह ने कांग्रेस नेताओं द्वारा महिला आरक्षण का श्रेय लेने वाले बयानों पर कटाक्ष करते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, "भारत भर में लोग संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश होने पर खुशी मना रहे हैं।
यह महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
अफसोस की बात है कि विपक्ष इसे पचा नहीं पा रहा है और इससे भी अधिक शर्मनाक बात यह है कि प्रतीकात्मकता को छोड़कर, कांग्रेस कभी भी महिला आरक्षण को लेकर गंभीर नहीं रही।
या तो उन्होंने कानूनों को समाप्त होने दिया या उनके मित्र दलों ने विधेयक को पेश होने से रोक दिया। उनका दोहरा चरित्र कभी छुपेगा नहीं, चाहे वे श्रेय लेने के लिए कितने ही स्टंट क्यों न कर लें।"
Next Story