- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- कांग्रेस ने देश की...
दिल्ली-एनसीआर
कांग्रेस ने देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है: कैलाश विजयवर्गीय
SHIDDHANT
20 April 2026 11:20 PM IST

x
Delhi दिल्ली। लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक खारिज होने पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की महिलाओं के साथ धोखा किया है। देश की महिलाएं उनको कभी माफ नहीं करेंगी। एक तरफ पूरे समय वो बोलते रहे कि हम इस विधेयक के समर्थन में हैं, लेकिन अंत में आकर उन्होंने अपना असली चेहरा दिखा दिया।
वहीं, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के अधिकारों का सही मायने में समर्थन कब किया है? अगर किया होता, तो हम जैसी महिलाओं को इतना कष्ट क्यों सहना पड़ता?
उन्होंने कहा कि जब मेरे पति को जेल में डाला गया, तो मैं गहरे दर्द में थीं और कई कठिनाइयों का सामना किया। उस समय मैं बेहद परेशान थीं। भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के कष्टों या झूठे मुकदमों और लोगों को जेल भेजे जाने से परिवारों पर पड़ने वाले प्रभावों को नहीं देखा। बाद में, जब चुनाव हुए, तो जनता ने खुद सच्चाई दिखा दी।
उन्होंने कहा कि जनता अच्छी तरह समझती है कि महिलाओं के अधिकारों के लिए क्या बेहतर है, और इसीलिए उन्होंने उपचुनाव में मेरा समर्थन किया। मुझे नहीं लगता कि यह सिर्फ एक प्रचार का हथकंडा है। हर पार्टी अपने तरीके से काम करती है, लेकिन जनता अच्छी तरह जानती है कि महिलाओं के अधिकारों के लिए सही मायने में कौन खड़ा है। इसलिए, इस बारे में मुझे और कुछ नहीं कहना है।"
राजस्थान में बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नारी शक्ति अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाया गया था। एक महिला जो सपना देखती है, महिला जो आगे बढ़ना चाहती है और अपने परिवार और समाज को गौरवान्वित करना चाहती है, लेकिन अफसोस की बात है कि यह बिल गिर गया।
Tagsमहिला आरक्षण बिल131वां संशोधन विधेयककैलाश विजयवर्गीय बयानकांग्रेस पर आरोपनसीम सोलंकीसिद्धि कुमारीनारी शक्ति वंदन अधिनियमलोकसभा बहसमहिला सशक्तिकरण राजनीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





