दिल्ली-एनसीआर

राजधानी दिल्ली में 11 स्थानों पर जलभराव व 5 पेड़ गिरने की शिक़ायत

Admin Delhi 1
21 July 2022 11:07 AM IST
राजधानी दिल्ली में 11 स्थानों पर जलभराव व 5 पेड़ गिरने की शिक़ायत
x

दिल्ली न्यूज़: राजधानी दिल्ली में कल हुई बारिश के बाद कई इलाके में जलभराव व पेड़ गिरने घटनाएं हुई। दिल्ली नगर निगम को कुल 11 स्थानों पर जलभराव व 5 जगह पेड़ गिरने की शिकायत मिली। निगम के अनुसार बारिश के दौरान सत्य निकेतन, विष्णु गार्डन, जनकपुरी, द्वारका सेक्टर- 3, नेहरू नगर, प्रेम नगर मार्केट त्यागराज स्टेडियम के पास, करोलबाग, इंद्रपुरी, मानसरोवर गार्डन, टैंक रोड, वेस्ट पटेल नगर तथा आसपास के इलाके में जलभराव हुआ। निगम ने कहा है कि शिकायत मिलते ही जल निकासी की तुरंत व्यवस्था की गई और कुछ ही घंटो में शिकायतों का निपटान किया गया।

दूसरी ओर द्वारका सेक्टर -1, तुगलकाबाद गांव, दिल्ली गेट, पश्चिम विहार, नेताजी सुभाष प्लेस तथा आसपास के क्षेत्र में 5 पेड़ गिरने की घटना हुई। निगम ने कहा है कि पेड़ गिरने की घटना के दौरान कोई जानमाल के हानि होने की कोई सूचना नहीं है। इधर गिरे हुए पेड़ को हटाने की कार्रवाई सूचना मिलते शुरू कर दी गई थी।

Next Story