- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Loni में लापता युवक का...
Loni में लापता युवक का शव गड्ढे में मिलने से हड़कंप

लोनी: दिल्ली से लापता प्रॉपर्टी डीलर दीपक का शव बुधवार सुबह ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र घिटोरा मार्ग के पास गड्ढे में में पड़ा मिला। शव के पास मिली बाइक से उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस हत्या की आंशका जताते हुए फोन की लोकेशन और डिटेल खंगाल रही है। परिजनों ने मामले में अभी तक शिकायत नहीं दी है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बुधवार सुबह युवक का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव के पास बाइक खड़ी हुई मिली। पुलिस ने बाइक के नंबर से मृतक की शिनाख्त की। शव की शिनाख्त दिल्ली करावल नगर की कमल विहार कॉलोनी निवासी दीपक (28) के रूप में हुई। मोबाइल और अन्य सामान गायब था। शव के पास शराब की खाली बोतल पड़ी थी। दीपक प्रापर्टी डीलर व होम डेकोरेशन का काम करता था। परिजनों ने बताया कि दीपक सोमवार को घर से बाइक लेकर निकला था। सोमवार को दीपक की उसके भाई अमित से हुई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि मृतक पहले भी कई बार बिना बताए घर से बाहर रुक जाता था।
इसलिए सोमवार को उसके घर न लौटने पर किसी न तलाश नहीं किया। बुधवार सुबह भाई की मौत की जानकारी पुलिस से मिली। एसीपी ने बताया की फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही कारणों का पता चल सकेगा।





