दिल्ली-एनसीआर

हाईराइज सोसाइटी में कॉलेज के छात्र ने बालकनी से कूदकर दी अपने जान

Admin Delhi 1
13 July 2022 11:54 AM IST
हाईराइज सोसाइटी में कॉलेज के छात्र ने बालकनी से कूदकर दी अपने जान
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा के एक हाईराइज सोसाइटी में 20 साल के छात्र ने अपनी बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद सोसाइटी में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पूरा मामला थाना सेक्टर-142 क्षेत्र का है।

विक्ट्री क्रॉस सोसाइटी का मामला: थाना सेक्टर-142 के थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि सेक्टर-143 में स्थित विक्ट्री क्रॉस सोसाइटी में रहने वाले आर्यन अवस्थी ने सोमवार को अपनी सोसाइटी के 12वीं मंजिल से छलांग लगा दी। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की उम्र 20 साल है।

पुलिस जांच में जुटी: विक्ट्री क्रॉस सोसाइटी में रहने वाला छात्र बीए की पढ़ाई कर रहा था। युवक के आत्महत्या के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस इस घटना के बाद मृतक के परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Next Story