- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- CNG के दामों में...
CNG के दामों में बढ़ोतरी, फिर 2 रुपये प्रति किलो महंगी हुई

देश में महंगाई का दौर जारी है. एक बार फिर सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल गई है. CNG फिर 2 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है. 6 दिन के भीतर दूसरी बार दाम बढ़ा दिए गए हैं. बढ़े हुए दाम के बाद दिल्ली में सीएनजी का रेट 75.61 रुपये प्रति किलो हो गया है, वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी दाम 78.17 रूपये प्रति किलो पहुंच गया है. गुरुग्राम में भी सीएनजी के दामों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है. वहां पर इसका रेट 83.94 रुपये किलो हो गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





