दिल्ली-एनसीआर

CMAT 2022: कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट ऑब्जेक्शन विंडो होगा बंद, जल्द दर्ज कराएं आपत्ति

Kunti Dhruw
21 April 2022 8:33 AM GMT
CMAT 2022: कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट ऑब्जेक्शन विंडो होगा बंद, जल्द दर्ज कराएं आपत्ति
x
कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (CMAT) की ऑब्जेक्शन विंडो आज बंद हो जाएगी।

नई दिल्ली, CMAT 2022: कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (CMAT) की ऑब्जेक्शन विंडो आज बंद हो जाएगी। NTA यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी कि 21 अप्रैल, 2022 को कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (CMAT) के लिए आपत्ति उठाने के लिए ओपन की गई ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। ऐसे में, जिन स्टूडेंट्स को लगता है कि उनके उत्तर की सही जांच नहीं हुई है तो वे इसके लिए आपत्ति उठा सकते हैं, उनके पास आज आखिरी दिन है। इसके बाद अभ्यर्थियों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए समय रहते अप्लाई कर दें। अनुरोध के लिए उम्मीदवारों को cmat.nta.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।


CMAT Answer Key Dates: ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

सीएमएटी 2022 परीक्षा तिथि-9 अप्रैल, 2022

सीएमएटी प्रश्न पत्र और आसंर-की रिलीज- 19 अप्रैल, 2022

सीएमएटी आंसर-कीआपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल, 2022

CMAT 2022 परिणाम दिनांक अप्रैल 2022 के अंतिम सप्ताह

उम्मीदवार ध्यान दें कि उन्हें प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये देना होगा। वहीं यह शुल्क गैर-वापसी योग्य होगा। NTA ने CMAT 2022 की आंसर-की 19 अप्रैल को ऑनलाइन मोड में जारी किया था। प्रोविजनल CMAT उत्तर कुंजी 2022 के साथ-साथ CMAT प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक को भी आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया गया था।


Next Story