- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सीएम रेखा गुप्ता ने...
दिल्ली-एनसीआर
सीएम रेखा गुप्ता ने ‘दिल्ली शब्दोत्सव’ का पोस्टर किया लॉन्च, आयोजन पर चर्चा
SHIDDHANT
29 Dec 2025 9:35 PM IST

x
Delhi दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को राष्ट्रीय स्टेडियम में अगले महीने आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘दिल्ली शब्दोत्सव’ के आयोजन पर चर्चा की। दिल्ली शब्दोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर अनावरण के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा के साथ कार्यक्रम के अहम बिंदुओं पर बातचीत की। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि ‘दिल्ली शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पोस्टर लॉन्च के बाद कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा की अगुवाई में आयोजकों की टीम ने मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि 2 से 4 जनवरी तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दिल्ली सरकार एवं सुरुचि प्रकाशन द्वारा आयोजित ‘दिल्ली शब्दोत्सव’ में देश के प्रतिष्ठित विचारक, लेखक और वक्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान पुस्तकों का विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कवि सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद, विधायक अभय वर्मा, राजकुमार भाटिया सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। इससे पहले कपिल मिश्रा ने मीडिया को बताया कि विभाग और एक पब्लिशिंग हाउस संयुक्त रूप से दिल्ली शब्दोत्सव के नाम से देश के सबसे बड़े साहित्य एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन करेंगे। यह तीन दिवसीय आयोजन मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 2, 3 और 4 जनवरी को देश के सबसे बड़े सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव का आयोजन कर रही है। अब से यह उत्सव संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा और इसे 'दिल्ली शब्दोत्सव' के नाम से जाना जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, सुनील अंबेडकर, मनमोहन वैद्य और सच्चिदानंद जोशी सहित 100 से अधिक ख्यातिप्राप्त वक्ता शामिल होंगे। इसके अलावा 40 से अधिक पुस्तकों का विमोचन, छह सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और दो कवि सम्मेलन भी होंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर के लगभग 40 विश्वविद्यालयों के छात्र भी इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में भरतनाट्यम, कथक, भजन संध्या, कवि सम्मेलन और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
Tagsदिल्ली शब्दोत्सवरेखा गुप्ताकपिल मिश्रामेजर ध्यानचंद स्टेडियमदिल्ली सरकारसाहित्य उत्सवसांस्कृतिक कार्यक्रमपुस्तक विमोचनकवि सम्मेलनकला एवं संस्कृति मंत्रालयजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





