- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- NESt Fest में पहुंचे...
दिल्ली-एनसीआर
NESt Fest में पहुंचे CM नायब सिंह सैनी बोले नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति देश की ताकत
SHIDDHANT
5 Sept 2026 10:02 PM IST

x
Delhi दिल्ली। दिल्ली में आयोजित नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल (NESt Fest) के नौवें संस्करण में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल देश की सांस्कृतिक विविधता और एकता को मजबूत करने का काम करती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर आधारित यह आयोजन नॉर्थ ईस्ट के छात्रों की संस्कृति, परंपरा और प्रतिभा का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों को जोड़ने का माध्यम बनते हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा ने भी ‘माई होम इंडिया’ कार्यक्रम में भाग लिया है, जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आपसी समझ और जुड़ाव को बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल छात्रों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से देश की सांस्कृतिक एकता और मजबूत होती है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षक दिवस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर का दिन देश के महान शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
NESt Fest में नॉर्थ ईस्ट के विभिन्न राज्यों से आए छात्रों ने अपनी संस्कृति, कला, संगीत और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के बीच संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की विविधता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे आयोजनों से राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूती मिलती है।
Next Story





