- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्लीवालो को सीएम...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्लीवालो को सीएम केजरीवाल ने 50 नई लो फ्लोर ई-बसों का तोहफा दिया
Admin Delhi 1
3 Jan 2023 10:36 AM IST

x
दिल्ली: नए साल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त 50 नई लो फ्लोर इलेक्ट्रिक एसी बसों का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने राजघाट डिपो से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण मुक्त, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन के नए युग में दिल्लीवासियों का स्वागत करता हूं। 50 नई बसें शामिल होने के बाद दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन के बेड़े में 300 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं। वर्तमान में दिल्ली की सड़कों पर कुल 7379 बसें चल रही हैं जो अब तक सर्वाधिक हैं।
Next Story





