दिल्ली-एनसीआर

गुरुग्राम के बादशाहपुर व सेक्टर-39 में सीएम फ्लाइंग ने अवैध अहातों पर डाला छापा

Admin Delhi 1
11 July 2022 11:56 AM GMT
गुरुग्राम के बादशाहपुर व सेक्टर-39 में सीएम फ्लाइंग ने अवैध अहातों पर डाला छापा
x

गुरुग्राम न्यूज़: एक्साइज विभाग से अनुमति लिए बिना अहाता चलाने का मामला सामने आया है। सीएम फ्लाइंग व एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारा है। टीम ने दो अहाते सील करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसकी एक रिपोर्ट एक्साइज विभाग पंचकूला भी भेजी गई है। प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि एक अहाता संचालक के खिलाफ बादशाहपुर में पहले भी मामला दर्ज हो चुका है। डीएसपी सीएम फ्लाइंग ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-39 यूनिटेक बिल्डिंग व एसपीआर रोड पर दो अहाते अवैध रूप से चल रहे हैं। इनमें लोगों को शराब परोसने के साथ ही तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा है। यहां आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है।

इस पर सीएम फ्लाइंग ने एक्साइज विभाग के साथ टीम बनाकर दोनों स्थानों पर रेड की। यहां टीम ने दो अवैध अहातों पर कार्रवाई की। छापामारी के दौरान पाया गया कि यहां करीब 30 से 34 लोगों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। जब दोनों ढाबा संचालकों से अहाते का लाइसेंस मांगा तो वह लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। इस पर दोनों के खिलाफ बादशाहपुर व सदर थाने में केस दर्ज कराया है।

Next Story