दिल्ली-एनसीआर

जालंधर उपचुनाव में जीत के पश्चात सीएम केजरीवाल से मिले CM भगवंत मान

Rounak Dey
13 May 2023 12:41 PM GMT
जालंधर उपचुनाव में जीत के पश्चात सीएम केजरीवाल से मिले CM भगवंत मान
x
बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Jalandhar By-election Result: आम आदमी पार्टी में जालंधर लोकसभा उपचुनाव में जीत को लेकर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई देने के लिए पहुंचे हैं।

इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है। जिसमें वो एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

‘लोकसभा में आप की वापसी’

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने जालंधर की जनता को धन्यवाद दिया। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि ‘लोकसभा में आम आदमी पार्टी की वापसी!

जालंधर उपचुनाव जीतने पर सुशील कुमार रिंकू को बधाई। धन्यवाद, जालंधर! आज की जीत लोगों के विश्वास को मजबूत करने को दर्शाती है कि अरविंद केजरीवाल का नेतृत्व और भगवंत मान जन समर्थक शासन है।’

Next Story