दिल्ली-एनसीआर

सीएम अरविंद केजरीवाल का यूपी सरकार पर कसा तंज

Tara Tandi
25 Jun 2023 4:31 PM IST
सीएम अरविंद केजरीवाल का यूपी सरकार पर कसा तंज
x
आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच खींचतान कोई नई बात नहीं है. अक्सर दोनों पार्टियां किसी न किसी मसले पर एक दूसरे पर हमला बोलती ही रहती है. इस बार दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने यूपी सरकार पर ट्वीट कर तंज कसा है. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा,"उत्तर प्रदेश में बिजली के खूब कट लग रहे हैं. उत्तर प्रदेश में तो बिजली फ्री नहीं है? उल्टे UP में बिजली बहुत महंगी है. फिर क्यों इतने पॉवर कट लग रहे हैं?
इसी के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि दिल्ली में बिजली फ्री भी है और 24 घंटे आती है. कोई पॉवर कट नहीं लगता. दिल्ली में पढ़े लिखे प्रोफेशनल ईमानदार लोगों की सरकार है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा हो. यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी भी इस मौके को मिलते ही भुनाने से बिल्कुल नहीं चूकती.
Next Story