दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर आज समीक्षा बैठक करेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

jantaserishta.com
28 Dec 2021 9:05 AM IST
दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर आज समीक्षा बैठक करेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल
x

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कोरोना पर हाई लेवल समीक्षा बैठक करेंगे. यह बैठक दोपहर 12:00 बजे दिल्ली सचिवालय में होगी. इसमें GRAP लागू करने पर विचार हो सकता है.

निर्वाचन आयोग आज से लखनऊ में
निर्वाचन आयोग का उत्तरप्रदेश दौरा आज से शुरू हो रहा है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा अपने दोनों साथी निर्वाचन आयुक्तों और राज्य के प्रभारी उप निर्वाचन आयुक्त और अन्य उपायुक्तों सहित अधिकारियों के पूरे अमले के साथ लखनऊ जा रहे हैं.
इस दौरान आयोग राज्य विधान सभा चुनाव और इसकी व्यवस्था से जुड़े सभी पक्षकारों और हिस्सेदारों के साथ बात कर कोविड और ओमिक्रॉन संक्रमण की स्थिति, संक्रमण नियंत्रित कर निर्वाचन करवाने की संभावना, हर संभव एहतियाती उपाय, कानून व्यवस्था की स्थिति, सुरक्षा के इंतजाम सहित कई पहलुओं पर विचार विमर्श करेगा. यानी इस दौरे के दौरान आयोग अधिकारियों से चुनाव कराने टालने की चर्चा के साथ साथ जमीनी हकीकत का भी जायजा लेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story