- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- देश की राजधानी दिल्ली...
देश की राजधानी दिल्ली में झमाझम बरसे बादल, शनिवार को मिली गर्मी से राहत

दिल्ली न्यूज़: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में रहने वाले लोगों शनिवार को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली हैं। यहां आज सुबह अचानक मौसम सुहाना (Weather Pleasant) हो गया हैं और कई इलाकों में झमाझम बारिश (drizzle rain) हो रही हैं, जिससे गर्मी की मार झेल रहे लोगों को रहता मिली हैं। वही बारिश (Rain) के चलते कुछ जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया हैं। जिससे जाम स्थिति पैदा हो गई हैं। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को दिन भर मध्यम गति की हवाओं के साथ कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार का दिन गर्म रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने बताया कि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया था।