- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली के आसमान पर...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली के आसमान पर बादलों का डेरा, दिन में हल्की बारिश के आसार
Rani Sahu
25 July 2022 3:17 PM GMT

x
दिल्ली के आसमान पर बादलों का डेरा
दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। दिल्लीवासियों को मानसूनी बारिश से काफी राहत मिली है। सोमवार सुबह राजधानी का मौमस उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत था। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में रविवार को कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में दिन में आमतौर पर बादल छाने और हल्की बारिश होने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में इस पूरे हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस दिन भी बादल छाए रहने की उम्मीद है। गुरुवार को तापमान में एक डिग्री की कमी के साथ ही बारिश हो सकती है। शुक्रवार को मध्यम जबकि शनिवार और रविवार को तेज बारिश की संभावना है।

Rani Sahu
Next Story