- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- यमुना की स्वच्छता अब...
दिल्ली-एनसीआर
यमुना की स्वच्छता अब जनआंदोलन का रूप ले रही: सीएम रेखा गुप्ता
SHIDDHANT
4 Jan 2026 8:25 PM IST

x
Delhi दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को आईटीओ के पास यमुना नदी के छठ घाट पर आयोजित यमुना नदी क्लीनअप ड्राइव का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा कि यमुना की स्वच्छता अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। मुख्यमंत्री का यह भी कहना था कि मां यमुना हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता की शाश्वत जीवनधारा हैं।
इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति यूथ फ़ाउंडेशन ने किया। सीएम रेखा गुप्ता ने उसके स्वयंसेवकों की सराहना की और अभियान में शामिल नागरिकों, युवाओं व यमुना टास्क फोर्स (137 सीईटीएफ बटालियन टेरिटोरियल आर्मी) के जवानों की सक्रिय सहभागिता को प्रेरणादायी बताया।
उन्होंने कहा कि रविवार के दिन भी इतनी बड़ी संख्या में लोगों का स्वेच्छा से यमुना स्वच्छता अभियान में जुटना यह दर्शाता है कि अब यमुना की स्वच्छता सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी किसी भी सामाजिक और पर्यावरणीय परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां यमुना सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता की शाश्वत जीवनधारा हैं। यमुना मैया को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हम सभी की सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली सरकार यमुना सफाई अभियान को युद्धस्तर पर, चरणबद्ध, वैज्ञानिक और सुनियोजित तरीकों से संचालित कर रही है। गाद व अन्य सामग्री का निस्तारण, कचरा प्रबंधन, सीवेज ट्रीटमेंट, जैविक उपचार और निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए यमुना के पुनर्जीवन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियानों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। जब समाज और सरकार एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तभी स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है। उन्होंने यमुना के संरक्षण और स्वच्छता के लिए नागरिकों से निरंतर जागरूकता, अनुशासन और सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया और कहा कि स्वच्छ यमुना ही स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त दिल्ली की पहचान बनेगी।
Tagsयमुना स्वच्छतारेखा गुप्तादिल्ली सरकारयमुना क्लीनअपजनभागीदारीसंस्कृति यूथ फ़ाउंडेशनयमुना टास्क फोर्सपर्यावरणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





