दिल्ली-एनसीआर

वजीराबाद में दसवीं के छात्र की गहरे पानी में डूबने से हुई मौत, शव बरामद नहीं हुआ

Admin Delhi 1
29 July 2022 5:19 AM GMT
वजीराबाद में दसवीं के छात्र की गहरे पानी में डूबने से हुई मौत, शव बरामद नहीं हुआ
x

दिल्ली न्यूज़: दोस्तों के साथ नहाने गया दसवीं का छात्र गहरे पानी में डूब गया। मामला वजीराबाद इलाके का है जहां बुधवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसका शव बरामद नहीं हुआ। बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार ने मोटर बोट और गोताखोरों की मदद कई घंटे तक रेस्क्यू करने के बाद वीरवार सुबह किशोर का शव यमुना से निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। किशोर की मौत के बाद से उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। एक साल पूर्व ही किशोर की मां की बीमारी से मौत हुई थी। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के बाद दोस्तों ने बताया है कि किशोर थर्माकोल की मदद से गहरे पानी में नहा रहा था।

जानकारी के मुताबिक किशोर परिवार के साथ समता विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता अली शेर, छोटा भाई और बहन है। किशोर ने इसी साल एक पब्लिक स्कूल से दसवीं कक्षा पास की थी। फिलहाल वह 11वीं कक्षा में दाखिले की तैयारी कर रहा था। इसके पिता अली शेर का बैटरी का कारोबार है। बुधवार दोपहर के समय किशोर अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान पास में ही रहने वाले उसके दो दोस्त वहां पहुंचे। दोनों ने किशोर से यमुना में नहाने चलने के लिए कहा। किशोर तैयार हो गया। तीनों दोस्त वहां से निकलकर जगतपुर, शनि मंदिर, श्याम घाट पहुंचे। यहां मुख्य यमुना से अलग पुश्ते पर पानी भरा था। तीनों उसमें थर्माकोल की मदद से नहाने लगे। अचानक किशोर व उसका एक दोस्त गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगे। दोस्त को तो किसी तरह लोगों ने निकाल लिया, लेकिन किशोर गहरे पानी में डूब गया। लोगों का कहना था कि जहां हादसा हुआ, वहां काफी गहरा पानी था। सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग और गोताखोरों को दी गई। बुधवार को शव बरामद नहीं हो सका। वीरवार अभी शव तलाश करने की तैयारी चल रही थी कि उसका शव खुद ही पानी के ऊपर आ गया। किशोर के चाचा मंगल ने बताया कि एक साल पहले किशोर की मां हाजरा की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। अभी परिवार उसके सदमे में था। अब किशोर की मौत ने परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है।

Next Story