दिल्ली-एनसीआर

मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को दी बधाई

Deepa Sahu
7 Jun 2023 12:00 AM IST
मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को दी बधाई
x
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार "ग्रैंड आर्डर ऑफ द चैन ऑफ द येलो स्टार" से सम्मानित किये जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्रीमती मुर्मू को मिला यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह सम्मान भारत और सूरीनाम दोनों देशों के बीच संबंधों को नई पहचान देगा। निश्चित ही यह सम्मान सद्भावना और परस्पर सहयोग को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और द्विपक्षीय सहयोग के मार्ग खुलेंगे।
Next Story