दिल्ली-एनसीआर

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को अयोध्या दौरे पर

Nilmani Pal
23 Oct 2021 12:38 PM GMT
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को अयोध्या दौरे पर
x

दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिवाली (Diwali) से पहले अयोध्या जा रहे हैं। खुद को हनुमान भक्त बताने वाले केजरीवाल मंगलवार 26 अक्टूबर को अयोध्या जाकर राम लला के दर्शन करेंगे। हालांकि, राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले वह कई बार इस पर सवाल भी उठा चुके हैं, जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। इससे पहले, राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पर उन्होंने देशवासियों को बधाई भी दी थी। केजरीवाल ने तब ट्वीट कर कहा था, ''भगवान राम का आशीर्वाद हम पर बना रहे। उनके आशीर्वाद से हमारे देश को भुखमरी, अशिक्षा और गरीबी से मुक्ति मिले और भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने। आने वाले समय में भारत दुनिया को दिशा दे। जय श्रीराम! जय बजरंग बली!''

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) पास आते ही राजनेताओं के अयोध्‍या जाने का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी राम लला के दर्शन के लिए दिवाली से पहले 26 अक्टूबर को अयोध्‍या यात्रा पर जाएंगे। इसी साल मार्च महीने में दिल्ली विधानसभा में LG के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि वह दिल्ली में रामराज्य की अवधारणा लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है, जब भी यह मंदिर बनकर तैयार होगा वह दिल्ली के सभी बुजुर्गों को फ्री में अयोध्या में राम मंदिर दर्शन कराने लेकर जाएंगे।

Next Story