दिल्ली-एनसीआर

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिद्धांतविहीन राजनीति करते हैं: कांग्रेस

Admin Delhi 1
2 Dec 2022 2:03 PM GMT
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिद्धांतविहीन राजनीति करते हैं: कांग्रेस
x

दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वह बहुरुपिया हैं और लोगों को गुमराह कर सिद्धांत विहीन राजनीति करते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार तथा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार बढ़ा है, महिलाओं तथा दलितों पर हमले बढ़े हैं और इन वर्गों के साथ लगातार अत्याचार हो रहे हैं लेकिन सरकार कोई कदम इन लोगों की सुरक्षा के लिए नहीं उठा रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी महिलाओं की सुरक्षा की बात करती रही है लेकिन सच्चाई यह है कि सत्ता में आने के बाद सरकार महिलाओं को भूल गई है। उनका कहना था कि जो केजरीवाल दिल्ली में महिलाओं को सुरक्षा के नाम पर बड़े बड़े सपने दिखाकर सत्ता में आये थे उस दिल्ली में महिलाओं के साथ यौन अपराध की घटनाएं आये दिन हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी में एक साल के दौरान महिलाओं के साथ अपराध 40 प्रतिशत अपराध बढे हैं लेकिन श्री केरजरीवाल इस मामले में मौन साधे हुए हैं।

मुख्यमंत्री पर संकट के समय आम लोगों के साथ खड़ा नहीं होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं के साथ अन्याय होता है और सरकार मौन रहती है, दिल्ली में दंगे होते हैं लेकिन मुख्यमंत्री और उनका कोई मंत्री दंगा पीड़ितों से मिलने नहीं जाते हैं, अवैध कब्जों पर जब बुल्डोजर चलता है तो आम आदमी पार्टी के पास पीड़ितों से मिलने का समय नहीं होता है, संत रविदास के मंदिर को तोड़ा जाता है, दलितों के साथ अन्याय होता है लेकिन श्री केजरीवाल के लिए इन सब बातों का कोई महत्व नहीं है।

उन्होंने कहा कि आश्चर्य इस बात का है कि दिल्ली की एक महिला विधायक को उसके पति थप्पड़ मारते हैं तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसे घरेलू मामला बताकर किनारा कर लेते हैं।

Next Story