दिल्ली-एनसीआर

चीफ जस्टिस UU ललित आज अपने उत्तराधिकारी के नाम का सौंपेंगे पत्र

Rounak Dey
11 Oct 2022 10:59 AM IST
चीफ जस्टिस UU ललित आज अपने उत्तराधिकारी के नाम का सौंपेंगे पत्र
x

नईदिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) उदय उमेश ललित (Uday Umesh Lalit) का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। वे रिटायर होने वाले हैं। रिटायरमेंट से पहले वे अपने उत्तराधिकारी के नाम का पत्र सौपेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी न्यायाधीशों से आज सुबह 10.15 बजे जजों के लाउंज में इकट्ठा होने का अनुरोध किया है। सीजेआई यूयू ललित अपने उत्तराधिकारी के नाम का पत्र सौंपेंगे। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud)को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नामित किए जाने की संभावना है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ को अपने उत्तराधिकारी के रूप में नामित कर सकते हैं। वे आज न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र सौंपेंगे। जिसमें उन्हें अगले सीजेआई के रूप में नामित किया जाएगा।बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने उन्हें 8 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद अपने उत्तराधिकारी का नाम देने के लिए कहा था। वे आज अपना उत्तराधिकारी के नाम का पत्र सौपेंगे। उन्होंने अगस्त में सीजेआई का कार्यभार संभाला था जब उन्होंने न्यायमूर्ति एनवी रमना का स्थान लिया था।

जस्टिस यूयू ललित के रिटायर होने पर सुप्रीम कोर्ट के 50वें जज डीवाई चंद्रचूड़ बन सकते हैं। चीफ जस्टिस यूयू ललित का 74 दिन का कार्यकाल था। अगर न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ 50वें चीफ जस्टिस बनते हैं तो उनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक रहेगा। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने पहले 1998 में भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया था। उन्होंने 2013 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। वह बॉम्बे उच्च न्यायालय से भी जुड़े रहे हैं। उन्हें 2016 में शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।


Next Story