- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली में 12 साल बाद...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली में 12 साल बाद यमुना तट पर छठ पूजा, मंत्री आशीष सूद बोले
SHIDDHANT
27 Oct 2025 11:15 PM IST

x
Delhi दिल्ली। राजधानी में इस बार छठ महापर्व का दृश्य बेहद खास रहा। 12 साल बाद पहली बार श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा संपन्न की। दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह दृश्य न केवल श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि सरकार के संकल्प और साफ-सफाई प्रयासों का परिणाम भी है। उन्होंने कहा कि “27 साल बाद भाजपा सरकार, जिसकी अगुवाई रेखा गुप्ता कर रही हैं, ने इतने बेहतरीन प्रबंधों के साथ छठ पर्व का आयोजन किया है।”
मंत्री सूद ने बताया कि पूजा से दो दिन पहले ही घाटों की तैयारी पूरी कर ली गई थी ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य था कि हर व्यक्ति को उचित सुविधा मिले। यमुना तट को साफ करने, घाटों को सुरक्षित बनाने और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी विभागों ने मिलकर काम किया।”
आशीष सूद ने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में यमुना की सफाई को और प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हमने वादा किया है कि अगली बार यमुना और अधिक स्वच्छ होगी। 12 साल बाद यमुना में पूजा होना हमारे विश्वास और आस्था का प्रतीक है। हमने नदी की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किए हैं और आज का यह दृश्य उसी का परिणाम है कि यमुना का जल पहले से ज्यादा साफ नजर आ रहा है भाजपा नेताओं और स्थानीय पार्षदों ने भी श्रद्धालुओं के साथ सूर्य देव की उपासना की और जल अर्पण किया। हजारों की संख्या में लोग घाटों पर पहुंचे, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
Tagsदिल्ली छठ पूजाआशीष सूदयमुना नदीरेखा गुप्ताभाजपा सरकारयमुना सफाईदिल्ली छठ घाटश्रद्धालुछठ महापर्व 2025जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





