दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में छठ पूजा को मिली इजाजत, सभी क्लास के स्कूल 1 नवंबर से खोले जाएंगे

jantaserishta.com
27 Oct 2021 1:57 PM IST
दिल्ली में छठ पूजा को मिली इजाजत, सभी क्लास के स्कूल 1 नवंबर से खोले जाएंगे
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: दिल्ली में सभी क्लासों के लिए अब 1 नवंबर से स्कूलों को खोला जाएगा. इसके अलावा छठ पूजा के आयोजन की भी मंजूरी दे दी गई है. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ऐलान किया है कि दिल्ली में सभी क्लासों के लिए स्कूल 1 नवंबर से खुलेंगे. सिसोदिया ने बताया कि DDMA बैठक में स्कूल खोलने पर निर्णय लिया गया. साथ ही छठ पूजा के आयोजन को भी अनुमति मिल गई है.

दिल्ली में अभी 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल खोले जा चुके हैं. इन स्कूलों में परीक्षाओं का संचालन कोविड-19 गाइडलाइंस और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया जा रहा है. स्कूलों में बच्चे फेस मास्क के साथ स्कूल आ रहे हैं. हालांकि किसी भी स्टूडेंट को अनिवार्य तौर पर स्कूल बुलाने की मनाही है. उन्हें पेरेंट्स के कंसेंट लेटर यानी लिख‍ित सहमत‍ि के बाद ही स्कूल आने की अनुमति दी जाती है.
बता दें कि डीडीएमए का पिछला आदेश 30 सितंबर तक के लिए था. बीते अगस्त में दिल्‍ली आपदा प्रबंधन विभाग ने बैठक में स्‍कूलों को अलग-अलग चरणों में खोलने का फैसला किया था. उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की थी कि कक्षा 9 से 12 के स्‍कूल 01 सितंबर से खुलेंगे और कक्षा 6 से 8 के लिए स्‍कूल 08 सितंबर से खोले जाएंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story