दिल्ली-एनसीआर

दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे ब्रिज, जाने इसके अनसुने तथ्य

Harrison
19 Jan 2025 12:31 AM IST
दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे ब्रिज, जाने इसके अनसुने तथ्य
x
देखें VIDEO...
New Delhi नई दिल्ली। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हिंदुस्तान को एक चमत्कारी वाला देश बोला जाए तो शायद कोई गलत बात नहीं होगी। देश में मौजूद चमत्कार का जीता-जागता नमूना जेड-मोड टनल को देखा जा सकता है, जिसका उद्घाटन कुछ दिन पहले ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। खैर...!देश में इंजीनियरिंग का सबसे बड़ा उदाहरण देखा जाए तो, चिनाब रेल ब्रिज हो सकता है, जो जम्मू और कश्मीर में मौजूद है। इस ब्रिज को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज माना जाता है। इसलिए यह ब्रिज हमेशा खबरों में बना रहता है।
हाल में ही चिनाब रेल ब्रिज पर पहली का ट्रेन का सफल ट्रायल रन पूरा हुआ है। ट्रायल रन की खबर खुद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी।इस आर्टिकल में हम आपको चिनाब रेल ब्रिज से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आपको भी नहीं मालूम होगा। आइए जानते हैं-चिनाब रेल ब्रिज के बारे में कहा जा रहा है कि यह रेल ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है। यह प्रसिद्ध ब्रिज कश्मीर घाटी को भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ने का काम करता है।
चिनाब रेल ब्रिज को चिनाब नदी के ऊपर बनाया गया है। जब इसकी ऊंचाई में बारे में जिक्र किया जाता है, तो खबरों के मुताबिक इसकी ऊंचाई करीब 1,178 फीट (359 मीटर) है। खबरों के मुताबिक यह रेल ब्रिज पेरिस के विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर से भी ऊंचा माना जाता है। जी हां, कहा जाता है कि एफिल टॉवर सिर्फ 330 मीटर और चिनाब रेल ब्रिज की ऊंचाई 359 मीटर है।


Next Story