- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- कार टकराने पर बवाल,...

x
Delhi दिल्ली : सूरजपुर थाना क्षेत्र की पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी में कार टक्कर को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान फ्लैट में घुसकर मारपीट की गई, जिसमें एक महिला को सिर में गंभीर चोट आई है।
घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद संज्ञान लेकर जांच शुरू की है। एक महिला शनिवार रात अपनी कार बैक कर रही थी, तभी अनजाने में दूसरी महिला की कार से टक्कर लग गई। इस बात को लेकर दूसरी पक्ष की महिला तीन अन्य महिलाओं के साथ पहले पक्ष की महिला के फ्लैट पर पहुंची। वहां बातचीत के दौरान कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।
मारपीट में प्रथम पक्ष की महिला को सिर में चोटें आईं है। महिला को उसके परिजन अस्पताल ले गए, जहां उसने अपना इलाज कराया है। महिला से मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें तीन महिलाएं एक महिला के बाल खींचकर उससे मारपीट करते दिखाई दे रही हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायल महिला के बयान दर्ज किए। पीड़ित से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे घटनाक्रम की पुष्टि हो सके। मामले से जुड़ी महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है।
TagsकारटकरानेबवालमहिलाओंमारपीटCarcollisionchaoswomenfightजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





