- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- मौसम का बदला रंग: कहीं...

x
Weather अपडेट : अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के बहुत से हिस्सों के मौसम में बदलाव देखने को मिला। वही बीते दिन की बात करें तो कल देश के ज्यादातर राज्यों में तेज धूप निकली, जिसके चलते लोग को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज देश के तमाम हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी भी बढ़ेगी। आइए विस्तार से जानते है देशभर के मौसम का हाल…
दिल्ली में बनी रहेगी गर्मी और आसमान रहेगा साफ
देश की राजधानी दिल्ली के आसपास के इलाकों में गर्मी तेज हो गई है। बता दे कि दिन में चिलचिलाती धूप निकल रही है। IMD के अनुसार, आज से दिल्ली में तापमान बढ़ने लगेगा। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि दो अप्रैल को यह 19 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
राजस्थान और गुजरात का मौसम
1 अप्रैल को राजस्थान के कई इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इसके साथ ही 1 अप्रैल को गुजरात के कच्छ में लू चलने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। गुजरात में 1 अप्रैल को गर्मी बढ़ेगी और इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
पंजाब में बढ़ती जा रही गर्मी
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण पंजाब में शुक्रवार से रविवार तक मौसम हल्का रहा। दिन में ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली, लेकिन सोमवार से मौसम बदल गया। हालांकि अब पंजाब में गर्मी बढ़ती जा रही है।
तमिलनाडु में होगी बारिश
IMD के अनुसार 2 और 3 अप्रैल को तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों में तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है और 5 अप्रैल तक छिटपुट बारिश जारी रहने की उम्मीद है। ओडिशा के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। ओडिशा के कई जिले मार्च महीने में ही भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। फिलहाल एक अप्रैल को भी राज्य में गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
Tagsमौसम बदला रंगकहीं बरसाततेज धूपThe weather has changedsomewhere it is rainingsomewhere it is sunnyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





