- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली -NCR में बारिश...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली -NCR में बारिश की संभावना, जानें कब बरसेंगे बदरा
Rani Sahu
20 Aug 2022 9:27 AM GMT
![दिल्ली -NCR में बारिश की संभावना, जानें कब बरसेंगे बदरा दिल्ली -NCR में बारिश की संभावना, जानें कब बरसेंगे बदरा](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/20/1916353-pani.webp)
x
दिल्ली -NCR में बारिश की संभावना
दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बारिश न होने की वजह से लोग गर्मी से बेहाल है। लेकिन इस बीच राहत की खबर है कि मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार से बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान लगाया है।
दरअसल, बीते दिन शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप से लोग काफी परेशान थे। यहां तक की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों ने जमकर पसीना बहाया और गर्मी की मार झेली। वहीं आज से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है। साथ ही हल्की बारिश या बूंदा-बांदी हो सकती है।
दिल्ली, नोएडा,गुरुग्राम के आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश की आशंका है। यानि कि अब जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जगहों पर तापमान में गिरवाट होने के अनुमान है।
गर्मी ने पिछले कुछ दिनों से अपना प्रचंड रूप धारण कर रखा है। ऐसे में चिलचिलाती धूप और उमस की वजह से लोग काफी परेशान है। लेकिन अब दिल्ली से सटे क्षेत्रों में आज से मौसम में कुछ बदलाव संभव है।
TagsWeather Update
![Rani Sahu Rani Sahu](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542683-copy.webp)
Rani Sahu
Next Story