दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर में कल बारिश के आसार, दिनभर बादल छाए रहने की संभावना

Kunti Dhruw
2 March 2022 5:53 PM GMT
दिल्ली-एनसीआर में कल बारिश के आसार, दिनभर बादल छाए रहने की संभावना
x
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम के करवट लेने के आसार हैं।

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम के करवट लेने के आसार हैं। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके अगले दिन मौसम खुलेगा व 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा रिकॉर्ड की जा सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 27.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 35 से 95 फीसदी रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके अगले दिन तेज रफ्तार से हवा चलेगी।
अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 12 डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 6:22 बजे
-सूर्योदय का समय: 6:43 बजे
-दिनभर बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। जगह-जगह बारिश होने की संभावना है।
Next Story