- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- केंद्रीय लाइसेंसिग...
केंद्रीय लाइसेंसिग विभाग ने ट्रेड लाइसेंस के लिए विशेष सुविधा कैंप लगाया
![केंद्रीय लाइसेंसिग विभाग ने ट्रेड लाइसेंस के लिए विशेष सुविधा कैंप लगाया केंद्रीय लाइसेंसिग विभाग ने ट्रेड लाइसेंस के लिए विशेष सुविधा कैंप लगाया](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/27/1940371-768-512-10963528-thumbnail-3x2-tt.webp)
दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम के केंद्रीय लाइसेंसिग विभाग ने दुकानदारों एवं गोदाम मालिकों की सुविधा के लिए लक्ष्मी नगर के मुख्य बाजार में ऑनलाइन सामान्य व्यापार एवं भंडारण लाइसेंस के लिए विशेष सुविधा कैंप का आयोजन किया। इस विशेष सुविधा कैंप के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन लाइसेंस बनवाने के संबंध में जागरूक व प्रशिक्षित किया गया। इस विशेष सुविधा कैंप में लगभग 150 लोगों ने नया लाइसेंस बनवाने और लाइसेंस नवीनीकृत करने की जानकारी प्राप्त की और कई ऑनलाइन लाइसेंस भी बनाए गए।
निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए इस प्रकार के और विशेष सुविधा कैंपों का आयोजन आगे भी किया जाएगा ताकि नागरिक को ऑनलाइन लाइसेंस बनवाने व लाइसेंस नवीनीकृत करवाने के संबंध में सुविधा मिल सके। इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम सभी दुकानदार एवं गोदामों के मालिक से आग्रह करती है कि वे निगम की वेबसाइट पर जा कर आवेदन करे और ऑनलाइन लाइसेंस की सुविधा का लाभ उठाएं।
![Admin Delhi 1 Admin Delhi 1](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)