दिल्ली-एनसीआर

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में नकल रोकने लिए सीसीटीवी से नज़र रखी जारी हैं: यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार

Admin Delhi 1
17 July 2022 11:05 AM IST
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में नकल रोकने लिए सीसीटीवी से नज़र रखी जारी हैं: यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार
x

दिल्ली न्यूज़: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए परीक्षा केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही जैमर्स का भी इस्तेमाल किया जा रह है। यह जानकारी यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) अध्यक्ष जगदीश कुमार ने दी। यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने सीयूईटी यूजी परीक्षा के दूसरे दिन 71,945 उम्मीदवारों को आवंटित किया गया था, जिनमें से 53,670 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया । यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार ने कहा, परीक्षा देश भर के 247 केंद्रों में आयोजित की गई थी, जहां पहले स्लॉट में आवंटित उम्मीदवारों की संख्या 35836 थी, जिसमें से 27642 ने भाग लिया। स्लॉट 1 में उपस्थिति 77 प्रतिशत रही । दूसरे स्लॉट में कुल 36109 में से 26028 उम्मीदवारों ने भाग लिया और उपस्थिति 74 प्रतिशत रही। उन्होंने आगे कहा कि:स्लॉट 1 में कुल 10 विषय और फिर से स्लॉट 2 में 10 विषय आयोजित किए गए थे। दूसरे दिन फिर से सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र दिल्ली विश्वविद्यालय रहा जहां 700 में से 635 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

परीक्षा पर नजर रखने के लिए एनटीए के सहयोग से कंट्रोलरूम खोला गया है,जिसमें 2 राष्ट्रीय समन्वयकों, 18 क्षेत्रीय समन्वयकों, 161 शहर समन्वयकों और 251 पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही परीक्षाओं में नकल को रोकने लिए लाइव सीसीटीवी निगरानी की जा रही है और सभी परीक्षा केंद्रो पर सीसीटीवी लगाए गए है। एनटीए द्वारा दूरस्थ स्थानों पर लाइव देखने और एनटीए में स्थित नियंत्रण कक्ष में सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी सिस्टम के माध्यम से रिकॉर्डिंग की व्यवस्था भी की जाती है। प्रति शिफ्ट कुल 5000 कैमरे लगाए गए है। ोबाइल नेटवर्क का उपयोग करते हुए धोखाधड़ी को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। सभी शिफ्टों में हर शिफ्ट में करीब 1500 जैमर लगाए गए।

Next Story