- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- प्रदर्शन में बच्ची...
दिल्ली-एनसीआर
प्रदर्शन में बच्ची घायल होने का मामला: NHRC सख्त, तुरंत जांच के आदेश
SHIDDHANT
20 July 2026 8:55 PM IST

x
Delhi दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने नई दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग बच्ची के घायल होने के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाए हैं। NHRC की सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले में संबंधित अधिकारियों को बच्चे को तत्काल खोजने, उसका इलाज कराने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा है कि यदि कोई नाबालिग बच्ची प्रदर्शन के दौरान घायल हुई है, तो उसे तुरंत बचाया जाए और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही बच्ची को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि उसके हितों और सुरक्षा को लेकर उचित निर्णय लिया जा सके।
NHRC ने अधिकारियों को यह पता लगाने के लिए भी कहा है कि नाबालिग बच्ची को प्रदर्शन स्थल पर कौन लेकर आया था। आयोग ने निर्देश दिया है कि यदि किसी व्यक्ति ने बच्चे को ऐसे प्रदर्शन में शामिल किया है, तो उसके खिलाफ किशोर न्याय (Juvenile Justice) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। मानवाधिकार आयोग ने यह भी कहा है कि यदि जांच में यह सामने आता है कि किसी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी ने बच्ची के साथ अनुचित व्यवहार या मारपीट की है, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
इसके अलावा NHRC ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर सौरव दास द्वारा किए गए दावों की भी जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा कि यदि उनके पोस्ट झूठे, भ्रामक या तथ्यहीन पाए जाते हैं, तो तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए और आवश्यक होने पर एफआईआर दर्ज की जाए। NHRC ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और बच्चे के अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है, ताकि मामले की आगे निगरानी की जा सके।
Next Story





