- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- एनसीआर नॉएडा में 'फुट...
एनसीआर नॉएडा में 'फुट एंड माउथ' संक्रमण का मामला सामने आया

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: गौतमबुद्ध नगर में पिछले कई दिनों के दौरान 'फुट एंड माउथ' संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई स्कूलों में छोटे बच्चों की हाजिरी पाबंद कर दी गई है। मतलब, नर्सरी क्लासेस के बच्चों के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दूसरी ओर हेल्थ डिपार्टमेंट और प्राइवेट अस्पताल छोटे बच्चों के इस बीमारी को लेकर संजीदा हैं। स्कूलों की ओर से अभिभावकों को एसएमएस भेजे गए हैं। जिसमें लिखा गया है कि अगर आपके बच्चे में किसी भी तरह का संक्रमण नजर आ रहा है तो उसको स्कूल नहीं भेजें।
ग्रेटर नोएडा के कई स्कूलों ने छोटे बच्चों के आने पर रोक लगाई: मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा शहर के कई बड़े स्कूलों ने अभिभावकों को मैसेज भेज कर जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि अगले दो-तीन दिन छोटे बच्चों को स्कूल नहीं भेजें। दरअसल, बच्चों में फुट एंड माउथ इंफेक्शन के मामले बढ़ रहे हैं। जिसके चलते एक दूसरे के संपर्क में आने से छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों का स्कूल ना आना ही बेहतर है। दूसरी और गौतमबुद्ध नगर के हेल्थ डिपार्टमेंट ने अभी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। इस मुद्दे को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया है।
क्या है हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज: हाथ-पैर-मुंह की बीमारी छोटे बच्चों में होने वाला एक हल्का संक्रामक वायरल संक्रमण है। लक्षणों में मुंह में छाले, हाथों और पैरों पर दाने शामिल हैं। हाथ-पैर-मुंह की बीमारी आमतौर पर कॉक्ससैकी वायरस के कारण होती है। हाथ-पैर-मुंह की बीमारी के लिए कोई विशिष्ट उपचार नहीं है। बार-बार हाथ धोना और हाथ-पैर-मुंह की बीमारी वाले लोगों के साथ निकट संपर्क से बचना आपके बच्चे के संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।





