दिल्ली-एनसीआर

इंदिरापुरम में पांच साल की बच्ची से डिजिटल दुष्कर्म का मामला आया सामने, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
31 Oct 2022 12:19 PM GMT
इंदिरापुरम में पांच साल की बच्ची से डिजिटल दुष्कर्म का मामला आया सामने, मामला दर्ज
x

एनसीआर क्राइम न्यूज़: गाजियाबाद के इंदिरापुरम से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पांच साल की बच्ची से डिजिटल दुष्कर्म किया गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात की है। बच्ची की मां इलाके के एक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी हैं। पिता की मौत पिछले वर्ष हो गई थी। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

इसे कहते हैं डिजिटल दुष्कर्म: विदेशों में डिजिटल दुष्कर्म शब्द काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। अब देश के कानून में भी इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। अंग्रेजी शब्द कोश में उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है यानी निजी अंगों को उंगली से छेड़ने को डिजिटल दुष्कर्म कहते हैं।

Next Story