- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Car से बाइक में लगी...
Car से बाइक में लगी टक्कर, विवाद में दो दोस्तों ने पड़ोसी पर तलवार से किया हमला

Outer Delhi.बाहरी दिल्ली। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में कार और बाइक में टक्कर लगने के विवाद में दो भाइयों ने सोमवार रात अपने पड़ोसी पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे पड़ोसी घायल हो गया। वहीं, आरोपी तलवार से पीड़ित की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, जोगिंदर झा अपने परिवार के साथ स्वरूप नगर के खड्डा कॉलोनी स्थित ब्लॉक जे में रहते हैं। पुलिस को दिए बयान में जोगिंदर ने बताया कि वह अपने घर के सामने किराना की दुकान चलाते हैं। 26 मई की शाम को वह अपनी दुकान पर थे। मेरा बेटा रंजीत झा ड्यूटी से लौटने के बाद अपनी बाइक मेरी दुकान के सामने गली में खड़ी कर दी। रात करीब साढ़े नौ बजे पड़ोसी राजेंद्र इनोवा कार लेकर आया।
उससे हमारी बाइक टकरा गई। जिसके बाद वह अपने घर चला गया। जब हम राजेंद्र के घर गए और सही तरीके से गाड़ी चलाने की बात की तो इस बात पर राजेंद्र से हमारी बहस होने लगी। राजेंद्र ने अपने भाई जितेंद्र को बुला लिया। दोनों भाई हमारी दुकान के बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। जितेंद्र और राजेंद्र के हाथ में तलवारें थीं। वे हमें जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने तलवारों से हमारी दुकान में तोड़फोड़ भी की। जितेंद्र ने मेरे दाहिने हाथ पर तलवार से हमला किया। मेरे हाथ पर कई जगह चोटें आईं। मेरे बेटे ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे बुराड़ी अस्पताल ले गई। इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ आईपीसी की धारा 118 (1), 324 (4), 351 (3), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।





